पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का हुआ समापन

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026′ के अंतर्गत सुमेरपुर पूर्वी और पश्चिमी मंडल भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का युगचेतना महाविद्यालय में समापन किया गया। इस प्रशिक्षण के वक्ता सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति, ब्लाक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव, सदर नगरपालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, किशन व्यास, शिवेंद्र सिंह, राजकुमार शुक्ला, सिद्धार्थ पाठक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यों के बारे में प्रशिक्षित किया।
इस दो दिन तक चलने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविर में सात महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए।

जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि इन सात सत्रों के माध्यम से पार्टी के इतिहास, कार्यपद्धति, अंत्योदय के सिद्धांत और वर्तमान राजनीतिक चुनौतियों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने की। इस मौके पर विजय पांडे, रामदत्त पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे, दिगपाल चंदेल, भार्गव मिश्रा, कृष्ण कुमार बंटी, किशन व्यास, शिवप्रकाश सिंह सेंगर, सुदेश द्विवेदी, महेंद्र सिंह, पुष्पराज सोनी, संतराम गुप्ता, मानसिंह, मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, योगेंद्र दीक्षित, अरिमर्दन सिंह, चक्रवर्ती शुक्ला, अर्जुन सिंह, सिद्धार्थ सिंह, उमेश सिंह, पिंटू सिंह, अमित, दुर्गेश, प्रताप, सुनील सिंह, रवि सिंह, अमन, अंकित सिंह, श्याम धुरिया, अजीत गुप्ता, करन साहू, मोनू गुप्ता, शरद चंदेल, उत्तम सिंह, विनय मिश्रा, गौरव पांडे, सुनील, राजेंद्र श्रीवास, राजकुमार अवस्थी, रोशनी साहू, अनुसुइया आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। दो दिवसीय प्रशिक्षण के सात सत्र पूरे होने के बाद भारत माता की जय नारे के उदघोष के साथ शिविर का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *