जिलाधिकारी ने की जिला पोषण समिति की बैठक

Spread the love

अनुपस्थित सी.डी.पी.ओ. का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश


रिपोर्ट – पवन कुमार श्रीमाली

कौशांबी। लाधिकारी डॉ.अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी सी.डी.पी.ओ. से निजी भवनों में संचालित ऑगनबाड़ी केन्द्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट कराने की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय कर निजी भवनों में संचालित ऑगनबाड़ी केन्द्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट कराने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने सभी ऑगनबाड़ी केन्दों के प्रतिदिन खुलने की स्थिति की समीक्षा के दौरान सभी सी.डी.पी.ओ. से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी ऑगनबाड़ी केन्द्र प्रतिदिन अवश्य खुलें। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर सी.डी.पी.ओ. (नगर) एवं सी.डी.पी.ओ. (सिराथू) का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।  
       
जिलाधिकारी ने ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा के दौरान बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी सी.डी.पी.ओ. को बच्चों की उपस्थिति और बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों का शत-प्रतिशत फेस कैप्चरिंग का कार्य पूर्ण करा लिया जाय। फेस कैप्चरिंग के माध्यम से ही पुष्टाहार का वितरण किया जाय। उन्होंने कार्य में लापरवाही/शिथिलता पाए जाने पर सी.डी.पी.ओ. कड़ा का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सी.डी.पी.ओ. को प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के अन्तर्गत लम्बित सभी प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र में फरवरी माह में सिर्फ 15 सैम बच्चों के भर्ती पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी सी.डी.पी.ओ. से कहा कि और सैम बच्चों को भर्ती कराया जाय एवं उनका फालो-अप भी किया जाय। उन्होंने निर्माणाधीन ऑगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि शेष रह गए ऑगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करा लिया जाय।  
      बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पोषण पुनर्वास केन्द्र में सैम बच्चों के भर्ती होने पर माता को प्रतिदिन रू0-100 की दर पर 14 दिन तक भर्ती होने पर रू0-1400 दिए जाने का प्राविधान है। 
      बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी रंजन, जिलापूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य व जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *