समाज को एकसूत्र में बांधने का त्योहार है होली: आकाश

Spread the love

शहर विधायक आकाश सक्सेना के रामपुर सेवक कार्यालय पर हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन

भाजपा नेताओं के साथ ही दूर दराज के गांवों से पहुंचे लोग, एक दूसरे को गले लगकर दीं होली की शुभकामनाएं

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना के रामपुर सेवक कार्यालय पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा नेताओं के साथ ही हजारों की संख्या में दूर दराज के गांवों के लोग सम्मिलित हुए। इस अवसर पर शहर विधायक ने कहा कि होली का पर्व समाज को एकसूत्र में पिरौने का पर्व है। उन्होंने एकता एवं भाईचारे का संदेश देने के साथ ही संगठित होकर समाज का सशक्त करने का संदेश दिया।
कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित होली मिलन समारोह का शुभारंभ पूजन के साथ हुआ। इसके बाद समारोह में सम्मिलित लोगों का भव्य स्वागत किया। सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि होली का पर्व समाज को एक सूत्र में बांधने वाला त्योहार है और यह परस्पर सद्भाव तथा सामाजिक समरसता का संदेश देता है। विधायक ने कहा कि रामपुर की जनता ने हमेशा भाईचारे और एकता की मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने का कार्य करते हैं और आपसी संवाद को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया। पारंपरिक होली गीतों और ढोल की थाप पर लोगों ने उत्साह के साथ होली का आनंद लिया। कार्यक्रम में एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल, निवर्तमान सांसद घनश्याम सिंह लोधी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *