Headlines

बाराबंकी के होली और रमजान के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सुबेहा पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

Spread the love

रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के चौराहे तथा भीड़ भाड़ संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आम नागरिकों को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया, वहीं अराजक तत्वों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने कहा कि सभी लोग आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि होली के जुलूस में किसी भी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शराब पीकर हंगामा करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट न डालने की सख्त हिदायत दी गई। त्योहार के दौरान माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त प्रभारी राजेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक यशकांत सिंह, अजय कुमार, छोटेलाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *