वीवीआईपी बस स्टॉप खाली, मेन चौराहा बना जाम का अड्डा
रिपोर्ट – मो0 नसीम


बाराबंकी। जनपद की तहसील हैदरगढ़ में इन दिनों मेन बड़ा चौराहा रोडवेज बसों के अवैध ठहराव से जाम का पर्याय बन चुका है। पूर्वांचल से आने वाली कई सरकारी बसें निर्धारित बस स्टॉप पर जाने की बजाय सीधे चौराहे पर रुककर सवारियां भर रही हैं, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है।
करोड़ों की लागत से बना बस स्टॉप परिसर खाली नजर आता है, जबकि अंदर चार पहिया वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। व्यापारी, किसान और स्थानीय नागरिक लगातार व्यवस्था सुधार की मांग कर रहे हैं।
होली के मद्देनजर बढ़ी भीड़ के बीच ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई बसों का चालान किया और सख्त हिदायत दी कि बसें निर्धारित स्थान पर ही रुकें।
अब बड़ा सवाल — क्या परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन स्थायी समाधान करेगा या फिर हादसे का इंतजार जारी रहेगा
भारतीय किसान यूनियन टिकैत मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या महेंद्र प्रताप सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को साफ चेतावनी देते हुए दो टूक कहा या तो रोडवेज की बसों को बस स्टॉप के अंदर जाने और रुकने के लिए बाध्य किया जाए या फिर बस स्टॉप हैदरगढ़ को खेल का मैदान बना दिया जाए वरना किसान बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
