Headlines

बुढाना में 15 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के बुढाना थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के मुकदमों में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 2 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना बुढाना पर दर्ज फायरिंग के मुकदमों में वांछित अरुण उर्फ जोनी पुत्र पालूराम निवासी ग्राम भभीसा थाना कांधला, जनपद शामली गायत्री वाटिका, कांधला-जौला मार्ग पर किसी वारदात की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू अत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखते ही आरोपी नहर पटरी की ओर भाग निकला और पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। आरोपी ने देवस्थान की आड़ लेकर दोबारा फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया, जिसमें वह घायल हो गया।
घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना बुढाना पर दर्ज मु0अ0सं0 72/26 व 74/26 धारा 109(1) बीएनएस में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में मुठभेड़ की सूचना से हलचल रही, जबकि पुलिस ने साफ किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *