Headlines

सीडीओ की अध्यक्षता में दिव्यांग बंधु एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

Spread the love

दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण व सुविधाओं पर रहा विशेष फोकस

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार, फतेहपुर में दिव्यांग बंधु, लोकल लेवल, अनुश्रवण समिति एवं डीएमटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रगति मिश्रा द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित बचपन डे केयर, फतेहपुर में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं का मासिक स्वास्थ्य परीक्षण रोस्टर बनाकर सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही सुगम्य भारत अभियान के अंतर्गत सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी भवनों तथा बैंकों को बाधारहित (एक्सेसिबल) बनाए जाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने प्रबंधक, लीड बैंक अधिकारी को यह भी निर्देशित किया कि बैंकों में दिव्यांगजनों की सहायता के लिए सहायक उपलब्ध कराए जाएं, जिससे उन्हें बैंकिंग सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों को मनरेगा एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत कार्यों में प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए गए। बैठक के माध्यम से दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, सुविधा विस्तार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, प्रबंधक लीड बैंक अधिकारी सहित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी (सदस्य सचिव) एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *