Headlines

मुजफ्फरनगर में पहली बार इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर, 26 जनवरी को एक ही मंच पर 50 से अधिक देशी-विदेशी यूनिवर्सिटीज

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। छात्रों के करियर और उच्च शिक्षा के सपनों को नई दिशा देने के लिए Aryavaas Education की ओर से “Aryavaas International Education Fair 2026” का भव्य आयोजन 26 जनवरी को किया जा रहा है। यह एजुकेशन फेयर भोपा रोड स्थित होटल पलामा (नाथ फार्म के पास) में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें जिले ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों के छात्र बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में Aryavaas Education के Founder & CEO आर्यन राज कौशिक ने बताया कि यह फेयर छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा, जहां उन्हें भारत और विदेशों की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज से सीधे संवाद का मौका मिलेगा। मेले में उच्च शिक्षा, करियर काउंसलिंग, कोर्स चयन और एडमिशन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि छात्रों को आकर्षित करने के लिए फेयर में विशेष लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें 100 टैबलेट और 15 ई-बाइक्स दी जाएंगी। इसके साथ ही मेले में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए निःशुल्क रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई है।
Aryavaas Education ने मुजफ्फरनगर सहित आसपास के जनपदों के छात्रों से अपील की है कि वे इस इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने करियर को सही दिशा दें। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन छात्रों को वैश्विक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक मजबूत पहल है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *