रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। कड़ाके की ठंड के बीच शादियाबाद क्षेत्र में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए राहत का बड़ा कार्य सामने आया। अनुष्का नेत्र क्लीनिक शादियाबाद के डायरेक्टर डॉ. आर.के. मौर्या द्वारा 1500 कंबलों का वितरण कर मानवता की मिसाल पेश की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, चिकित्सक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्राधिकारी भुड़कुडा चोब सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष गाजीपुर श्री प्रकाश केशरी, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, व्यापार मंडल महामंत्री प्रिंस अग्रवाल, प्रधान संघ अध्यक्ष मनिहारी अंशु सिंह, जेपी सिंह, सद्दाम हुसैन (बरवाकला), सोहित यादव पहलवान, अनिल प्रधान (कस्बा कोईरी), आफताब अंसारी (अपोलो), ज्ञानेंद्र गुप्ता (हंसराजपुर प्रधान), डॉ. अमरजीत यादव, डॉ. संजय कुशवाहा, डॉ. अबूशाद, रियाजउद्दीन गुड्डू, प्रधान कस्बा दयालपुर, रमेश सिंह कुशवाहा (जिला अध्यक्ष बसपा गाजीपुर), बृजेश मौर्य, सुधाकर सिंह कुशवाहा, रामअवध कुशवाहा, अशोक गुप्ता (प्रधान जखनियां), व्यापार मंडल अध्यक्ष शादियाबाद सोनू अहमद, जुगेश यादव, नदीम सिद्दीकी, नुरुल्लाह, सुरेंद्र यादव (निदेशक), डॉ. उपेंद्र यादव, उपनिदेशक केदार फौजदार महाविद्यालय, बुच्ची यादव, रजनीश यादव, रमेश सोनी (पूर्वांचल ब्यूरो हेड) सहित अनुष्का नेत्र क्लीनिक का समस्त स्टाफ एवं मौके पर उपस्थित सभी पत्रकारगण मौजूद रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. आर.के. मौर्या के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे सदैव गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे रहते हैं। अनुष्का नेत्र क्लीनिक में आंखों से संबंधित सभी प्रकार के इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिल रहा है।
पूरे कार्यक्रम का संचालन अखिलेश मौर्य ने बेहद शानदार और व्यवस्थित ढंग से किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
