रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। जिलाधिकारी बाराबंकी श्री शशांक त्रिपाठी ने नववर्ष 2026 के अवसर पर जनपद के समस्त नागरिकों,जनप्रतिनिधियों, मीडिया के सभी बंधुओं तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कामना की कि नववर्ष जनपदवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन जनसेवा, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ शासन की योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
उन्होंने वर्ष 2025 के दौरान जनपदवासियों द्वारा प्रदान किए गए सतत सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की, कि आगामी वर्ष में भी इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा।
नववर्ष 2026 : सुरक्षित जनपद का संकल्प
— पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नववर्ष में जनपद पुलिस कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, साइबर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग कर सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
नववर्ष 2026 : विकास और जनसहभागिता का वर्ष
— मुख्य विकास अधिकारी, बाराबंकी
मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन ने नववर्ष 2026 पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया वर्ष विकास, सशक्तिकरण एवं समावेशी प्रगति का प्रतीक बनेगा। उन्होंने बताया कि नववर्ष में ग्रामीण एवं शहरी विकास, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जाएगा।
