Headlines

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love

बच्चों को साइंस सिटी का शैक्षिक भ्रमण करने का लिया संकल्प- खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार पाल

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। अमौली, ब्लॉक संसाधन केंद्र में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। 65 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के कल 195 बच्चे हुए शामिल। लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा के उपरांत शीर्ष पर रहे 10 बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार पाल ने विजेता ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं स्कूल बैग देकर बच्चों को किया सम्मानित। सभी सहभागिता करने वाले बच्चों को दिए गए प्रमाण पत्र। समस्त जूनियर हाई स्कूल एवं कंपोजिट विद्यालयों के तीन-तीन बच्चों ने की सहभागिता। 195 बच्चों में शीर्ष पर आए 25 बच्चों का साक्षात्कार करने के बाद चुने गए सर्वश्रेष्ठ 10 बच्चे। कंपोजिट विद्यालय देवरी बुजुर्ग की श्रेया तिवारी रही अव्वल; वहीं रोशनी,सुमित ललिता और साक्षी समेत पांच बच्चे जिले की प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए हुए चयनित। बच्चों अभिभावकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी मेधावी बच्चों को शुभकामनाएं दी और कहा कि साक्षात्कार के दौरान बच्चों की मेधा देखकर गौरव की अनुभूति हुई शिक्षक एवं छात्र बधाई के पात्र हैं। उन्होंने मेधावी बच्चों को साइंस सिटी का शैक्षिक भ्रमण कराने की बात भी कहीं।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उमेश त्रिवेदी ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से एआरपी शैलेंद्र सचान सुशील कुमार कृपाराम सौरभ कुमार, सुशील उत्तम, मोहसिन विद्यासागर सहित अभिभावक शिक्षा एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *