Headlines

जालौन में खाद लेने जा रहे किसान को ट्रक ने रौदा, हुई दर्दनाक मौत

Spread the love

रिपोर्ट – शिवांश कुमार

जालौन। जालौन के थाना एट कोतवाली क्षेत्र स्थित झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार किसान को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। ट्रक चालक को हिरासत में है।

कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया परेछा गांव के रहने वाले किसान कुंवर बहादुर (45) आज सुबह बाइक से पिरौना खाद लेने जा रहे थे। सुबह घर से निकले तो पिरौना नहर के पास स्थित सिंह रण सिंह महाविद्यालय के सामने अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि ट्रक चालक फरार है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *