पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण, साफ-सफाई व व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए गए निर्देश

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने शस्त्रागार में मौजूद हथियारों की साफ-सफाई एवं रख-रखाव की स्थिति देखी। इसके बाद वर्दी स्टोर, परिवहन शाखा, आरटीसी की सभी बैरकों तथा आरटीसी भोजनालय का भ्रमण कर प्रतिसार निरीक्षक व संबंधित कर्मचारियों को स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने पुलिस लाइन में संचालित अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं—फील्ड यूनिट, डीसीआर, परिवार परामर्श केंद्र, महिला सम्मान कोष तथा महिला संबंधी अपराध की अनुश्रवण इकाई का भी निरीक्षण किया। महोदय ने सभी शाखा प्रभारी एवं स्टाफ को कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस निरीक्षण को व्यवस्थाओं में सुधार और पुलिस लाइन को अधिक अनुशासित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *