Homeराष्ट्रीयभ्रष्टाचार और स्मार्ट मीटर घोटाले पर भाकियू अराजनीतिक का प्रहार, चौथे दिन...

भ्रष्टाचार और स्मार्ट मीटर घोटाले पर भाकियू अराजनीतिक का प्रहार, चौथे दिन भी नहीं थमा आंदोलन

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। बिजली विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार, स्मार्ट मीटर घोटाले और उपभोक्ताओं से अवैध वसूली के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। चौथे दिन भी किसान मुजफ्फरनगर के 66 केवी बिजलीघर पर डटे रहे और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष अक्षय त्यागी ने कहा कि जब तक बिजली विभाग उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं करता, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के बिजली बिलों में गड़बड़ी और स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही लूट को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं युवा महानगर अध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि किसान दिन-रात धरना स्थल पर डटे हुए हैं और किसी भी तरह के दबाव में नहीं झुकेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने जल्द सुनवाई नहीं की, तो आंदोलन को जिले से प्रदेश स्तर तक फैलाया जाएगा।

धरना स्थल पर किसानों का उत्साह लगातार बना हुआ है। रात में भी कार्यकर्ता मोमबत्तियों की रोशनी में नारेबाजी करते रहे और सरकार से भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग उठाते रहे। चौथे दिन किसानों की भीड़ पहले से अधिक रही, जिससे धरना स्थल पर माहौल जोश और एकजुटता से भरा दिखाई दिया।

प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौधरी ने कहा कि यह आंदोलन केवल किसानों का नहीं बल्कि हर उस उपभोक्ता की आवाज है जो बिजली विभाग की मनमानी से परेशान है। जब तक जनता को न्याय नहीं मिलेगा और समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक यह धरना जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments