रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से सब्जी व्यापारी की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना शनिवार दोपहर किशनपुर थाना क्षेत्र में हुई।किशनपुर थाना क्षेत्र के खागा रोड पर कामिनी मैरिज हॉल के पास दोपहर करीब 3 बजे एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली खंदक में पलट गई। हादसे में रामपुर निवासी चालक पतिराखन पुत्र जयपाल ने कूदकर अपनी जान बचा ली।
ट्रैक्टर पर सवार वार्ड 01 खटीकाना निवासी बेला सोनकर (45) पुत्र राम आसरे की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। उनका 25 वर्षीय पुत्र प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रदीप को 108 एम्बुलेंस की मदद से हरदो के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
चालक पतिराखन ने बताया कि वह किशनपुर से धाता थाना क्षेत्र के डेंडा साई लेटर डालने का माल लेने जा रहा था। रास्ते में कुछ मवेशी बैठे थे और अचानक एक बाइक आ गई। बाइक और मवेशियों को बचाने के प्रयास में उसने ब्रेक लगाए, जिससे ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया।
थाना प्रभारी सत्य देव गौतम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हुई है और उसका पुत्र घायल है। चालक सुरक्षित है। मृतक बेला सोनकर सब्जी का व्यापार करता था। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
