Homeराष्ट्रीयRLD के नेताओं ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को दी गाली जाट...

RLD के नेताओं ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को दी गाली जाट कॉलेज के शिक्षक रालोद से भिड़े

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। सर्कुलर रोड स्थित जाट इंटर कॉलेज के शिक्षकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने धक्का-मुक्की कर अभद्रता की है। शिक्षकों ने आरोप लगाया की लोक दल नेताओं ने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का नाम लेकर गाली दी और धक्का मुक्की करने लगे। चौधरी छोटू राम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह मलिक ने आरोप लगाया कि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर विद्यालय में पहुंचे थे इस बीच कार्यक्रम खत्म होने के बाद उनकी गाड़ी निकालनी थी तभी राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं की गाड़ी गेट के बाहर खड़ी थी। उन्हें हटाने के लिए कहा तो तो वह नहीं आए जब कई बार कहा और उन्हें बताया कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल की गाड़ी निकालनी है,तो उन्होंने मंत्री कपिल देव अग्रवाल का नाम लेकर गंदे शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज की है। इस मामले को लेकर गाड़ी मालिक अशोक बालियान का कहना है कि मेरी गाड़ी गेट के बाहर खड़ी थी और ड्राइवर चाय पीने के लिए कुछ दूर चला गया था। तभी फोन करते ही ड्राइवर मौके पर पहुंचा और गाड़ी को वहां से हटा दिया उसके बाद यह है विवाद हुआ है। उन्होंने मंत्री को गाली देने के आरोपों कों नाकारा कहां की सिर्फ कहां सुनी हुई है गाली नहीं दी गई है। राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने एक कदम आगे बढ़ते हुए मीडिया के कैमरों पर इन सभी आरोपों सिरे से नकार दिया और कहा कि वह हमारे भाई है ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

हालांकि मौके की वीडियो सब कुछ बयां कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments