Homeराष्ट्रीयजिलाधिकारी व एसएसपी ने किया परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण ,लिया तैयारियों जायजा

जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण ,लिया तैयारियों जायजा

रिपोर्ट बिस्मिल्लाह खान

अयोध्या। अयोध्या में आगामी चौदह कोसी और पंचकोसी परिक्रमा को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परिक्रमा मार्ग की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, पेयजल व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सड़क मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिक्रमा के दौरान ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी और पुलिस बल के साथ पीएसी की तैनाती भी रहेगी।अधिकारियों का कहना है कि इस बार परिक्रमा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने यातायात और आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष योजना तैयार की है।डीएम ने कहा कि अयोध्या की।परिक्रमा में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ और सुखद अनुभव मिले ,यही हमारी प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments