Homeराष्ट्रीयसड़क दुर्घटना में इकलौते पुत्र की दर्दनाक मौत।

सड़क दुर्घटना में इकलौते पुत्र की दर्दनाक मौत।

रिपोर्ट अनिल कुमार

घटना को लेकर मचा कोहराम, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल।

फतेहपुर जनपद में मंगलवार की रात कस्बा जाफरगंज निवासी प्रदीप 31 पुत्र मुन्‍नू दुबे के पुत्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। प्रदीप एक प्राइवेट बस में परिचालक का कार्य करता था और घर का इकलौता था।

  मंगलवार की रात प्रदीप बाइक में सवार होकर फतेहपुर से अपने घर लौट रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के गहरूखेड़ा  चौराहे से करीब पांच सौ मीटर पहले पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई।राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक  मूल रूप से थाना बकेवर क्षेत्र के बसग़रा गांव का रहने वाला था। करीब तीन वर्ष पहले वह अपनी ससुराल कस्बा जाफरगंज में आकर रह रहा था।मृतक के माता-पिता अहमदाबाद में रहते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वे वहां से रवाना हो गए। इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया । पत्नी पिंकी, बच्चे ध्रुव 5,कार्तिक 3 का रो-रोकर बुरा हाल है।थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments