Homeराष्ट्रीयअमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा आधुनिक तकनीक से लैस अमरोहा...

अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा आधुनिक तकनीक से लैस अमरोहा पुलिस :फॉरेंसिक वैन का शुभारम्भ

अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा आधुनिक तकनीक से लैस अमरोहा पुलिस :फॉरेंसिक वैन का शुभारम्भ संवाददाता डॉ प्रथम सिंह पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद द्वारा आरटीसी कैंपस डिडौली, अमरोहा से अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया फॉरेंसिक वैन में अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी सहायता से घटना स्थल पर ही फिंगर प्रिंट,ब्लड सैम्पल, डिजिटल साक्ष्य, हथियारों के अवशेष एवं अन्य भौतिक साक्ष्यों का संकलन और प्रारम्भिक परीक्षण त्वरित रुप से किया जा सकेगा। इससे अपराधों की विवेचना अधिक पारदर्शी, सटीक एवं प्रभावी होगी । यह वैन जनपद की फील्ड यूनिट/फॉरेंसिक टीम को उपलब्ध कराई गई है, जिससे अपराध स्थल का वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित परीक्षण त्वरित रूप से किया जा सकेगा। पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि मोबाइल फॉरेंसिक वैन से जनपद पुलिस को आधुनिक तकनीकी सहयोग मिलेगा तथा अपराधियों को वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कानून के कठघरे तक पहुंचाना और भी आसान होगा। यह सुविधा जनपद की अपराध जाँच प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। फॉरेंसिक टीम को मोबाइल वैन के संचालन एवं उपयोग के सम्बन्ध में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे वे मौके पर ही साक्ष्य एकत्रित करने व सुरक्षित रखने की प्रक्रिया को वैज्ञानिक तरीके से अंजाम देंगे। अमरोहा पुलिस लगातार अपने कार्यों में आधुनिक तकनीक को शामिल करते हुए अपराध नियंत्रण एवं निवारण की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारम्भ इसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।संवाददाता डॉ प्रथम सिंह

पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद द्वारा आरटीसी कैंपस डिडौली, अमरोहा से अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
फॉरेंसिक वैन में अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी सहायता से घटना स्थल पर ही फिंगर प्रिंट,ब्लड सैम्पल, डिजिटल साक्ष्य, हथियारों के अवशेष एवं अन्य भौतिक साक्ष्यों का संकलन और प्रारम्भिक परीक्षण त्वरित रुप से किया जा सकेगा। इससे अपराधों की विवेचना अधिक पारदर्शी, सटीक एवं प्रभावी होगी ।

यह वैन जनपद की फील्ड यूनिट/फॉरेंसिक टीम को उपलब्ध कराई गई है, जिससे अपराध स्थल का वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित परीक्षण त्वरित रूप से किया जा सकेगा।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि मोबाइल फॉरेंसिक वैन से जनपद पुलिस को आधुनिक तकनीकी सहयोग मिलेगा तथा अपराधियों को वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कानून के कठघरे तक पहुंचाना और भी आसान होगा। यह सुविधा जनपद की अपराध जाँच प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
फॉरेंसिक टीम को मोबाइल वैन के संचालन एवं उपयोग के सम्बन्ध में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे वे मौके पर ही साक्ष्य एकत्रित करने व सुरक्षित रखने की प्रक्रिया को वैज्ञानिक तरीके से अंजाम देंगे।
अमरोहा पुलिस लगातार अपने कार्यों में आधुनिक तकनीक को शामिल करते हुए अपराध नियंत्रण एवं निवारण की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारम्भ इसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments