Homeउत्तर प्रदेशस्कूल्स में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

स्कूल्स में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। नचिकेता स्कूल्स में बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विद्यालय परिसर बच्चों की खुशियों और उमंग से सराबोर रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ रचनात्मकता, आपसी सहयोग और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिला। शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या जसबीर कौर और उप-प्रधानाचार्या (एडमिनिस्ट्रेशन) विक्की जैन ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों के प्रति प्रेम, सम्मान और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण के संकल्प के साथ ऐसे आयोजन आगे भी किए जाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments