Homeउत्तर प्रदेशयातायात नियमों की शपथ लेकर विद्यार्थियों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

यातायात नियमों की शपथ लेकर विद्यार्थियों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत शनिवार को पचेंडा मुस्तफाबाद स्थित जनता इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित सफर का संकल्प दिलाया गया।

एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन और एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में यातायात उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय लापरवाही न केवल चालक, बल्कि दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल सकती है।

विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की जानकारी दी गई। यातायात संकेतों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय भी बताए गए।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments