Homeउत्तर प्रदेशगोतस्करी के नेटवर्क पर गैंगस्टर एक्ट का शिकंजा, 13 आरोपी गिरफ्तार

गोतस्करी के नेटवर्क पर गैंगस्टर एक्ट का शिकंजा, 13 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। गोतस्करी के मामलों में लगातार संलिप्त आरोपियों के खिलाफ नई मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में पुलिस ने बागोवाली, रथेड़ी और मदीना कॉलोनी में दबिश देकर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को चिह्नित कर कुर्क करने की तैयारी में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2024 से लगातार गोवध की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए थाना नई मंडी में मुकदमा संख्या 530/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को पुलिस ने बागोवाली, रथेड़ी और सिविल लाइन क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सलमान, पाल्लू उर्फ वामीश, कल्लू उर्फ इरशाद, वसीम, दानिश, सीमा, बेबी उर्फ शबाना, शाहिद, आलम, एना उर्फ सोनू उर्फ कलीम, नदीम, मुन्ना और गुलबहार शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी बागोवाली गांव के रहने वाले हैं, जबकि कुछ रथेड़ी, मदीना कॉलोनी और दतियाना के निवासी हैं।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले भी गोवध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। कार्रवाई थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में की गई।

अवैध संपत्तियों पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस ने साफ किया है कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा अपराध के जरिए अर्जित की गई संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। संपत्तियों की पहचान पूरी होने के बाद नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई को गोतस्करी से जुड़े नेटवर्क पर आर्थिक शिकंजा कसने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इनकी रही कार्रवाई में भूमिका

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्र के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिओम सिंह, उपनिरीक्षक संदीप चौधरी, अनुभव चौधरी और शेखर कंडपाल समेत नई मंडी थाने की पुलिस टीम शामिल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments