Homeउत्तर प्रदेशहोंडा सिटी कार की डिग्गी में छिपाकर ले जा रहे 44 किलो...

होंडा सिटी कार की डिग्गी में छिपाकर ले जा रहे 44 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

वनस्थली महाविद्यालय के पास लतीफपुर में पुलिस ने की कार्रवाई, तस्करी में प्रयुक्त कार भी सीज

रिपोर्ट – वसीम

अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा थाना पुलिस को शनिवार, 14 नवंबर को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वनस्थली महाविद्यालय के पास ग्राम लतीफपुर में एक होंडा सिटी कार से 44 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से कार सवार चार आरोपियों रमेश कुमार निषाद पुत्र गुल्ली निषाद निवासी गुलरिया, थाना भितहा, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार), मोहन चौधरी पुत्र नरेश चौधरी निवासी कटहा, थाना धनहा, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार), पीयूष कुमार तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी दुर्गवलिया घेरा टोला, थाना कसया, जिला कुशीनगर तथा गोविन्द पटेल पुत्र नथुनी पटेल निवासी मिसरौली भुवाल पट्टी, थाना बिशुनपुरा, जिला कुशीनगर को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान होंडा सिटी कार की डिग्गी में काले रंग की प्लास्टिक से ढककर दो बोरियों में छिपाए गए 27 पैकेटों से कुल 44 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त होंडा सिटी कार (नंबर JH05AQ0983) को भी धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।
इस मामले में थाना अहरौरा पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में धनुषधारी पांडेय, चौकी प्रभारी इमिलिया चट्टी, आरक्षी शशिप्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, चंदन कुमार एवं आरक्षी अवधनाथ राय शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments