Homeउत्तर प्रदेशसांसद आवास ओबरी पर एक तैयारी बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन...

सांसद आवास ओबरी पर एक तैयारी बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में अयोजित

रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। आज सांसद आवास ओबरी पर एक तैयारी बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में अयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से मुकेश चौहान (पार्षद) लखनऊ ने बाराबंकी के आब्जर्वर के रूप में समीक्षा बैठक की जिसमें मुकेश चौहान ने कहा कि, उत्तर प्रदेश से लाखों आदमी दिल्ली चलो रामलीला मैदान एक नवम्बर को दिल्ली पहुंच रहा है इसी श्रंखला में हर जिले की तैयारी बैठक की समीक्षा हो रही है जिसमें बाराबंकी से कम से कम दो तीन हजार कर्याकर्ता व पदाधिकारी एक नवम्बर को वोट बचाओ देश बचाओ के अभियान के तहत रवाना होना है।
तैयारी बैठक में मुख्य रूप से सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि, बाराबंकी जनपद का कार्यकर्ता काफी निष्ठावान वा संहर्षशील है दिल्ली हो या लखनऊ बाराबंकी का कार्यकर्ता कांग्रेस के हर कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता है। मै खुद 31 अक्टूबर को शाम को बाराबंकी से कार्यकर्ताओं का एक जनसमूह लेकर दिल्ली की ओर कूज करूंगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में एवं सांसद तनुज पुनिया की अगुवाई में बाराबंकी जनपद में 31 अक्टूबर शाम 7 बजे एक जनसैलाब वोट बचाओ देश बचाओ की महारैली रामलीला मैदान दिल्ली में जनपद बाराबंकी का झण्डा सबसे ऊपर रहेगा।
बैठक मे मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन,नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला,पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा,जियाउर्ररहमान खान,आमिर किद्वई,पूर्व विधायिका मीता गौतम,अजीत वर्मा,के0सी0 श्रीवास्तव,फरीद अहमद,अनुराग यादव,देवेन्द्र सिंह मोनू,आर0डी0राव,विजयपाल गौतम,प्रशान्त सिंह,रामकुमार लोधी,रमेश कश्यप,अरविन्द वर्मा,अरविन्द सिंह,सईस्ता अख्तर,मोहम्मद जीशान,श्रीकान्त मिश्रा,आदर्श पटेल,जयन्त गौतम,मोहम्मद इजहार,सलमान खान जिया,जसवन्त यादव,अजय रावत,इत्यादि लोग मौजूथ थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments