Homeउत्तर प्रदेशसांसद पत्नी यशिका चौहान ने सीकरी में ज़ियारत के दर्शन किये

सांसद पत्नी यशिका चौहान ने सीकरी में ज़ियारत के दर्शन किये

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। गाँव सीकरी शरीफ मे स्थित बाबा अब्दुल लतीफ साबरी नईमी के 57 वे उर्स में पहुंची सांसद की पत्नी यशिका चौहान ने प्रसिद्ध ज़ियारत के दर्शन कर धर्मगुरुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजित मेले में विभिन्न प्रतिष्ठान लगाए गए हैं। भारी संख्या में पहुंचे अक़ीदतमन्द ने कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं।सुरक्षा को पुलिस बल तैनात किया गया है।

यशिका चौहान ने कहा कि सूफ़ी परम्परा मानवता व भाईचारे का सन्देश देती है।तीन पीढ़ियों से उनके परिवार का दरगाह शरीफ से जुड़ा है।यहाँ अध्यात्म और शान्ति का वास है। सीकरी में अधूरे विकास कार्यों को पूर्ण किया जायेगा।
सज्जादा नशीन बाबा हबीबुररहमान लतीफी, सज्जादा नशीन बाबा शफाअत हसनैन लतीफी, मौलाना उमर अब्बास लतीफ सज्जादा नशीन ने बताया कि प्रतिवर्ष दरगाह शरीफ पर आकर लाखों अक़ीदतमन्द मन्नत मांगते हैं उनकी मनोकामना पूरी होती हैं।धर्मगुरुओं की कृपा सभी के लिये होती है।उनका जीवन लोक कल्याण को समर्पित होता है।सीकरी शरीफ को उसकी ख्याति के अनुरूप बड़े तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किये जाने की ज़रूरत है।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद सईदुज़्जमा,सलमान सईद,एमआईआईएम उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष नय्यर काज़मी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं रात्रि में आयोजित ईदमिलादुन्नबी कार्यक्रम में सय्यद अमीनुल कादरी,दरगाह साबिर पाक की सजदा मशीन अली शाह मियां दारलूम बरकते रजा
आयोजित उर्स शरीफ में क्षेत्र सहित बिजनोर, मुरादाबाद,बरेली,कलियर शरीफ, मेरठ, हरियाणा, दिल्ली आदि अकीदतमन्द पहुंचे हैं। जिसके लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं।आगामी 22 अक्तूबर की रात कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी।आयोजित मेले में व्यक्ति झूले आदि से मनोरंजन कर रहे।महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन आदि की खरीदारी कर रही हैं।सीकरी का मशहूर पेड़ा व हलुआ परांठा की दुकानों पर भीड़ मौजूद है।सीओ भोपा राधा रमण सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में सुरक्षा के लिये पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments