Homeउत्तर प्रदेशपति-पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, पत्नी की मौत; पति दिल्ली रेफर

पति-पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, पत्नी की मौत; पति दिल्ली रेफर

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नोना में सोमवार को पति-पत्नी के जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया। दोनों की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार 19 अक्टूबर को डायल-112 के माध्यम से गांव नोना में पति-पत्नी के जहर खाकर जान देने की कोशिश करने की सूचना मिली थी। सूचना पर मंसूरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दिनेश कुमार (30) तथा उसकी पत्नी दीपा (28) को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

उपचार के दौरान दीपा ने दम तोड़ दिया। वहीं, दिनेश की हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राव चौधरी ने प्रकरण के संबंध में जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, गांव में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। घटना के पीछे की वजह के संबंध में फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments