रिपोर्ट – राकेश कुमार
बिजनौर। धामपुर रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल एरिया की ओर से बुधवार की देर शाम संपन्न हुए एक दिवसीय निशुल्क नेत्र परीक्षण तथा चश्मा वितरण शिविर मे 220 नेत्र रोगियों का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां एवं चश्मा वितरण करने के साथ ही आयोजित की गई नेत्रदान संबंधी विचार गोष्ठी से प्रेरित होकर आठ लोगों ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरे पंजाबी कॉलोनी के श्री गुरु नानक मार्ग स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मे संपादित हुए इस जनकल्याणकारी शिविर मे नगर तथा आसपास के ग्रामों के नेत्र रोगियो के बड़ी संख्या में पहुंचने तथा नागरिकों द्वारा नेत्रदान संकल्प पत्र भरे जाने को शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन तथा वरिष्ठ रोटेरियन एसपी सलूजा सहित रोटरी परिवार के सभी पदाधिका रियों एवं सदस्यों की उल्लेखनीय उपलब्धि भी माना जा रहा है नेत्रदान संकल्प पत्र भरने वाले नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों में सनातन धर्म सभा शिव मंदिर पंजाबी कॉलोनी के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार छाबड़ा वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र कुमार शर्मा सोनू रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष सरदार गगनदीप सिंह चावला पर्यावरण प्रहरी पराग गुप्ता एन जीओ वर्कर अरशद अजीम आयशा अजीम बशशार अजीम तथा हिवा अजीम शामिल रहे जिन्होंने रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल एरिया द्वारा चलाए जा रहे इस नेत्रदान अभियान कार्यक्रम को अपने स्तर से भी जन-जन तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान संकल्प पत्र भरे जाने के लिए प्रेरणा प्रदान करने की घोषणा की इस अवसर पर रोटरी मंडल 3100 के असिस्टेंट गवर्नर मनीष गर्ग वरिष्ठ रोटेरियन एसपी सलूजा एवं शिवेंद्र अग्रवाल रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष सरदार गगनदीप सिंह चावला एवं सचिव सरदार गुरदीप सिंह चावला रोमी तथा कोषाध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी गुरुद्वारा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सदर अमरजीत सिंह एडवोकेट एवं सचिव सरदार गुरु चरण सिंह चावला हिंदू युवा वाहिनी के मुरादाबाद मंडल प्रभारी डॉक्टर एन पी सिंह तथा सी एल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट रामगंगा विहार मुरादाबाद के सेक्रेटरी सरदार गुरविंदर सिंह सीनियर आई बैंक टेक्नीशियन दीपक कुमार आईट्रिज मैनेजर रवि श्रीवास्तव तथा स्टाफ के अन्य चिकित्सक एवं परीक्षक भी उपस्थित रहे जिन्होंने नेत्रदान संकल्प पत्र भरने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया।
