नारी सम्मान व नारी स्वाभिमान एवं महिला सशक्तीकरण के संकल्प को लेकर हुआ कार्यक्रम
रिपोर्ट – प्रदीप श्रीवास्तव
बहराइच। पुलिस लाइन बहराइच स्थित ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में विधायक अनुपमा जायसवाल ने सहभागिता कर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया, उन्होंने बताया समाज के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है अपने कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली इन सभी कर्मठ महिलाओं का योगदान अभिनंदनीय है,नारी शक्ति का सम्मान, समाज की प्रगति और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला है सभी सम्मानित महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएँ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री राजेश पांडेय जी,पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव जी कार्यक्रम का सुंदर आयोजन करने वाली सीओ हर्षिता पांडेय जी, ईओ नगर पालिका श्रीमती प्रमिता जी, महिला मोर्चा संयोजक श्रीमती सोनी श्रीवास्तव जी समेत सम्मानित मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।
