Homeउत्तर प्रदेशचोरी के 30 घंटे के भीतर बरामद की बाइक, दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी के 30 घंटे के भीतर बरामद की बाइक, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर को चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक को 30 घंटे के भीतर बरामद कर लिया गया। दोनों आरोपियों को चरथावल मोड़ की तरफ से गिरफ्तार किया गया।

नई मंडी निवासी विपिन कुमार कंसल की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर यूपी-12-एएच-1751) 10 अक्टूबर को राजू पान वाले के सामने एयरटेल कार्यालय के पास से चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के बाधापुर उर्फ अकबरपुर निवासी गगन सैनी (19) और शुभम सैनी (23) को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शशिकपूर, कांस्टेबल नवीन सैनी, कप्तान सिंह और नारायण शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments