Homeउत्तर प्रदेशबच्चा बेचने का आरोप माँ ने लगाई एस पी बिजनोर से बरामदगी...

बच्चा बेचने का आरोप माँ ने लगाई एस पी बिजनोर से बरामदगी की गुहार

रिपोर्ट – सना परवीन

बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना नगीना क्षेत्र के ग्राम भूरापुर निवासी ताजुद्दीन पुत्र मेहंदी हसन ने पुलिस अधीक्षक बिजनौर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बहन के जुड़वां बच्चों में से एक बच्चे को शफीकन दाई ने पालने के लिए कहकर डॉक्टर को बेच दिया है ।कार्रवाई की मांग की है।
दिये गए शिकायत पत्र में कहा गया है कि ताजुद्दीन की बहन शबनम की शादी फरमान अहमद निवासी ग्राम नैनपुरा, थाना नगीना के साथ हुई थी।
लगभग एक वर्ष पूर्व जुड़वां बच्चे, एक लड़का और एक लड़की, पैदा हुए थे। गांव के फरीद पुत्र अब्दुल रशीद, जो उसकी पत्नी शफीकन गांव में दाई का काम करती है। आरोप है कि शफीकन ने उसकी बहन के दोनों जुड़वां बच्चों का जन्म अपनी देखरेख में अस्पताल में कराया था।
माता-पिता के पास पैसे नहीं थे जिस पर शफीकन दाई ने कहा की हॉस्पिटल का खर्च में दे दूंगी तथा एक बच्चा मुझे दे दो मैं उसे अपने रिश्तेदार को पालने को दे दूंगी समय-समय पर तुम्हें बच्चे से मिलवा भी दिया करूंगी पता चला की शाफिकन दाई ने उक्त बच्चों को नंदपुर एक चर्चित डॉक्टर के अस्पताल में बेच दिया उक्त डाक्टर ने बड़ी लाखों रुपये की मोटी रकम लेकर बच्चें को बैच दिया ।
बच्चे की माँ को डर है कि बच्चे के साथ कोई अनहोनी घटना न हुई हो।
बच्चे की मां ने दिलाये जाने की गुहार लगाते हुए इस प्रकरण में शामिल सभी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर क़ानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
उधर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments