Homeउत्तर प्रदेशडंडा लेकर छात्रों से भिड़ा सुरक्षा गार्ड, कॉलेज में धरना

डंडा लेकर छात्रों से भिड़ा सुरक्षा गार्ड, कॉलेज में धरना

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा रोड स्थित एसडी मैनेजमेंट कॉलेज में सुरक्षा गार्ड के कथित अभद्र व्यवहार को लेकर छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। छात्र के साथ कथित अभद्रता के विरोध में छात्र नेता विशु मलिक के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी सुरक्षा गार्ड को ड्यूटी से हटाने की मांग की।

घंटों चले धरने के दौरान छात्र नेता विशु मलिक ने कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि कुछ निजी सुरक्षा गार्ड ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करते हैं और छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से सुरक्षा कर्मचारियों के व्यवहार और ड्यूटी व्यवस्था की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

इसी बीच सुरक्षा गार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक गार्ड हाथ में मोटा डंडा लिए छात्रों से बहस करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में गार्ड और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक होती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया।

धरने की सूचना मिलने पर कॉलेज प्रबंध तंत्र मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की। छात्र नेता ने सुरक्षा गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। बातचीत के बाद कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी बताए जा रहे सुरक्षा गार्ड को ड्यूटी से हटाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments