Homeउत्तर प्रदेशबाबा नीम करौली पर बनी फिल्म के अभिनेता अमित दुबे पहुंचे बाराबंकी

बाबा नीम करौली पर बनी फिल्म के अभिनेता अमित दुबे पहुंचे बाराबंकी

रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। बाराबंकी में बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित बनी फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अमित दुबे गुरुवार को बाराबंकी पहुंचे। उन्होंने शहर स्थित अवध मॉल के सिनेमा हॉल में पहुंचकर फिल्म देखने आए दर्शकों से मुलाकात की और उनसे फिल्म को
लेकर बातचीत की। इस दौरान अभिनेता अमित दुबे ने पत्रकारों और सोशल मीडिया प्रतिनिधियों से भी संवाद किया। उन्होंने फिल्म की कहानी, निर्माण और इसके उद्देश्य के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह फिल्म बाबा नीब करौली के जीवन और उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व से प्रेरित है।

अभिनेता ने कहा कि फिल्म के माध्यम से बाबा नीब करौली के जीवन, विचारों और उनके आध्यात्मिक संदेश को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिला। अवध मॉल के सिनेमा हॉल में अभिनेता की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में दर्शक उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments