Homeउत्तर प्रदेशविधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये हरी...

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया गया रवाना

रिपोर्ट – संदीप वर्मा 

बाराबंकी। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जनपद बाराबंकी में दिनांक 12.09.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन जनपद में भेजा गया है। उक्त प्रचार वाहन को आज जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर उज्ज्वल उपाध्याय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पैनल अधिवक्ताओं एवं पराविधिक स्वयं सेवकों की ड्यूटी लगायी गयी है, जिनके द्वारा प्रचार वाहन के साथ जनपद की समस्त तहसीलों एवं प्रमुख स्थानों पर आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी प्रदान की जायेगी।
उक्त प्रचार वाहन द्वारा दिनांक 09.09.2026 एवं 10.09.2026 को जनपद बाराबंकी की समस्त तहसीलों में भ्रमण कर पम्पलेट एवं पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा। पैनल अधिवक्ताओं एवं पराविधिक स्वयं सेवक द्वारा आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों, निस्तारण योग्य मामलों तथा सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया जायेगा।
सचिव महोदय ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के सुलह योग्य वादों एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित एवं सरल निस्तारण कराया जा सकता है। प्रचार वाहन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर वंदना, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, अल्पना सक्सेना, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एवं श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत समेत अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी द्वारा आमजन से अपील की गयी कि दिनांक 12.09.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठायें तथा अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन मामलों का सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण करायें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments