Homeउत्तर प्रदेशरामपुर में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़, दो घायल, एक गिरफ्तार

रामपुर में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़, दो घायल, एक गिरफ्तार

रिपोर्ट: शारिक

रामपुर के थाना गंज क्षेत्र में पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अन्य आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, धारदार हथियार और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, सूचना के आधार पर संदिग्धों की घेराबंदी की गई थी। रोकने का प्रयास करने पर आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए।

घायल आरोपियों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि तीसरे आरोपी को घटनास्थल के पास से हिरासत में लिया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, दो छुरियां तथा अन्य सामान बरामद हुआ है। मौके से दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पूरे मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments