Homeउत्तर प्रदेशहरदोई: शाहाबाद तहसील में पेयजल संकट, फरियादी बूंद-बूंद पानी को तरसे

हरदोई: शाहाबाद तहसील में पेयजल संकट, फरियादी बूंद-बूंद पानी को तरसे

हरदोई। शाहाबाद तहसील स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में पेयजल व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। परिसर में लगे वाटर कूलर और नल बंद होने से दूर-दराज़ से आने वाले फरियादियों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

भीषण गर्मी के बीच अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तहसील पहुंचने वाले लोगों का आरोप है कि कार्यालय परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि वाटर कूलर केवल शोपीस बनकर रह गया है, जबकि उन्हें पानी के लिए बाहर जाना पड़ता है।

फरियादियों के अनुसार, कई बार पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है, जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तहसील परिसर में पेयजल व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि आमजन को मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments