Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद: करंट लगने से वेल्डिंग कारीगर की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर...

गाजियाबाद: करंट लगने से वेल्डिंग कारीगर की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

गाजियाबाद। वेल्डिंग का काम करते समय करंट लगने से कारीगर अमरपाल की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

परिजनों का आरोप है कि जिस स्थान पर अमरपाल वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे, वहां मौजूद लोग उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल छोड़कर मौके से चले गए। बाद में उपचार के दौरान अमरपाल ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिजनों ने संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments