Homeउत्तर प्रदेशघरों के पास दिखे मगरमच्छ के बच्चे, दहशत में ग्रामीण! वन विभाग...

घरों के पास दिखे मगरमच्छ के बच्चे, दहशत में ग्रामीण! वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

अयाना। थाना क्षेत्र के तातारपुर कलां गांव में घरों के पास बने गड्ढे में मगरमच्छ के बच्चे दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद करीब दो घंटे की देरी से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों का आरोप है कि टीम बिना रेस्क्यू किए ही वापस लौट गई। आरोप है कि वन कर्मियों ने ग्रामीणों से कहा, “आप ही पकड़कर हमें दे देना।” इस कथित टिप्पणी के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने जल्द रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ के बच्चों को सुरक्षित पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल, वन विभाग की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments