Homeउत्तर प्रदेशजौहर यूनिवर्सिटी पर ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में सपा का प्रदर्शन, राज्यपाल...

जौहर यूनिवर्सिटी पर ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में सपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: कबीर

स्थान: मुजफ्फरनगर

जौहर यूनिवर्सिटी मामले को लेकर सपा का विरोध प्रदर्शन

रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को ध्वस्त किए जाने के आदेश के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

सरकार पर लगाए राजनीतिक दुर्भावना के आरोप

प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी ने किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह खालसा, मौलाना मोहम्मद नज़र, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन तथा सपा नेता साजिद हसन सहित अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है।

विद्यार्थियों के भविष्य का उठाया मुद्दा

सपा नेताओं ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी शिक्षा के क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण संस्थान है। उनका कहना था कि यदि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होती है तो इससे हजारों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और भविष्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने सरकार से इस आदेश को वापस लेने की मांग की।

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में जौहर यूनिवर्सिटी को संरक्षित रखने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की गई।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, राष्ट्रीय सचिव फहीम अहमद, शमशेर मलिक, डॉ. इसरार अल्वी, सलमान त्यागी, महानगर अध्यक्ष डॉ. हनीफ अंसारी, सैयद फरीद, हाजी गुफरान तेवड़ा, वसीम राणा, सलीम अंसारी, फिरोज अंसारी, सलीम कुरैशी, उम्रदराज अंसारी, अनीस साहिल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments