ब्यूरो: कबीर
मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर
मुजफ्फरनगर के जनपद न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण कर वहां रह रहे किशोरों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किशोरों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की।
शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा, सुरक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
पुनर्वास और व्यक्तित्व विकास पर दिया जोर
जनपद न्यायाधीश ने कहा कि किशोरों के पुनर्वास, शिक्षा और व्यक्तित्व विकास से जुड़े सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित किए जाएं, ताकि उन्हें बेहतर वातावरण और भविष्य के लिए उचित अवसर मिल सकें।
कई अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवांच, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
इस अवसर पर संस्था प्रभारी मोहित कुमार, विज्ञान शिक्षक समरवीर सिंह, सहायक अध्यापक शारिक हुसैन और राकेश कुमार सहित संस्था का स्टाफ एवं सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधारों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
