Homeउत्तर प्रदेशरामपुर में लिफ्ट में फंसे दो बच्चों को फायर सर्विस ने सुरक्षित...

रामपुर में लिफ्ट में फंसे दो बच्चों को फायर सर्विस ने सुरक्षित निकाला, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

रिपोर्टर : शारिक खान

लोकेशन : रामपुर

रामपुर शहर के शौकत अली रोड स्थित लैंड स्मार्ट बाजार में सोमवार देर रात लिफ्ट में फंस गए दो बच्चों को फायर सर्विस की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल रेस्क्यू अभियान चलाया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम

फायर सर्विस को लिफ्ट में दो बच्चों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) के निर्देशन में फायर सर्विस सदर की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने स्थिति का आकलन कर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाले बच्चे

करीब 20 सदस्यीय फायर सर्विस टीम ने आवश्यक उपकरणों की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर दोनों बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

लोगों ने की सराहना

रेस्क्यू अभियान सफल होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और पूरी टीम को बधाई दी। समय रहते बच्चों को सुरक्षित निकाल लिए जाने से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

अग्निशमन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल फायर सर्विस या संबंधित आपातकालीन सेवाओं को सूचना दें, ताकि समय पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments