Homeउत्तर प्रदेशबी-पैक्स बिनौली की बड़ी उपलब्धि, 96 प्रतिशत कृषि ऋण की वसूली

बी-पैक्स बिनौली की बड़ी उपलब्धि, 96 प्रतिशत कृषि ऋण की वसूली

बागपत। बिनौली बहुउद्देशीय सहकारी समिति (बी-पैक्स) ने कृषि ऋण वसूली में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। समिति ने 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक किसानों को वितरित कृषि ऋण (मूलधन एवं ब्याज) की 96 प्रतिशत वसूली कर महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।

किसानों के सहयोग से मिली सफलता

समिति के एमडी संजय कुमार ने बताया कि किसानों के सहयोग और समय पर ऋण जमा करने की जागरूकता के कारण यह लक्ष्य हासिल किया जा सका। उन्होंने समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग की अपेक्षा जताई।

खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

एमडी ने बताया कि क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों पर किसानों के लिए उर्वरक (खाद) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार नियमित रूप से खाद का वितरण किया जा रहा है, जिससे खेती-किसानी के कार्य प्रभावित न हों।

अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक बिनौली शाखा के प्रबंधक नरेश चंद्रा सहित लोकेश कुमार, पिंटू सिंह, आशीष धाम, विपिन कुमार तथा समिति और बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों से समय पर ऋण अदायगी और सहकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments