Homeउत्तर प्रदेशअमरोहा में बड़ा हादसा: अनियंत्रित डंपर हनुमान मंदिर में घुसा, तीन लोगों...

अमरोहा में बड़ा हादसा: अनियंत्रित डंपर हनुमान मंदिर में घुसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट: विशेष संवाददाता | अमरोहा, उत्तर प्रदेश

अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव छावी के पास कांठ रोड स्थित हनुमान मंदिर में एक अनियंत्रित डंपर घुस गया। हादसे के समय मंदिर में कीर्तन और पूजा चल रही थी। इस भीषण दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं और एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

मंदिर में चल रहा था कीर्तन-पूजन

जानकारी के अनुसार हादसे के समय मंदिर परिसर में श्रद्धालु कीर्तन और पूजा-अर्चना में शामिल थे। तभी तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर मंदिर में जा घुसा।

हादसे में परम सिंह (55), महिपाल (45) और एक पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

चालक मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की।

DM और SP पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़, पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव और एसडीएम सुनीता सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और फरार डंपर चालक की तलाश जारी है।

क्षेत्र में शोक का माहौल

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments