रिपोर्ट – कबीर
जिला – मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे की दयालपुरम कॉलोनी में शराब के नशे में हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी मोहल्ले में लोगों के साथ अभद्रता करते हुए आमदा फसाद की स्थिति पैदा कर रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की।
मोहल्ले में किया हंगामा
जानकारी के अनुसार थाना खतौली क्षेत्र की दयालपुरम कॉलोनी निवासी राही हसन शराब के नशे में मोहल्ले में हंगामा कर रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत होने के बजाय और अधिक उग्र हो गया।
आरोपी की हरकतों से मोहल्ले में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
थाना खतौली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को दयालपुरम कॉलोनी में हंगामे की सूचना मिली।
पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार शांति व्यवस्था भंग कर रहा था।
आरोपी के खिलाफ की गई कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राही हसन (50 वर्ष) निवासी दयालपुरम कॉलोनी, कस्बा एवं थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एलएसआई खुशबू कुमारी, कांस्टेबल अजीत सिंह, आरएलसी 615 कशिश चौधरी तथा आरएलसी 412 पायल चौहान शामिल रहीं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
