रिपोर्ट – राकेश कुमार

नजीबाबाद। ग्राम सराय आलम थाना नांगल क्षेत्र में नहर किनारे स्थित गन्ने के कोल्हू में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन नजीबाबाद से फायर सर्विस यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

मौके पर देखा गया कि कोल्हू पर इकट्ठी गन्ने की खोई ने आग पकड़ ली थी, जिससे आग तेजी से फैल रही थी। आग की विकरालता को देखते हुए प्रभारी अग्निशमन केंद्र के निर्देशन में मोटर फायर इंजन से तीन होज पाइप फैलाकर और दूसरी ओर से होजरील के माध्यम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
घटना स्थल पर पीआरडी 2431 और थाना नांगल पुलिस भी मौजूद रही।

