बिजनौर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

रिपोर्ट – राकेश कुमार

बिजनौर। चांदपुर तहसील के शिवालाकला थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय अजय सैनी ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को फांसी पर लटकाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *