भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के प्रतीक हैं भगवान परशुराम: आकाश

Spread the love

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस में भगवान परशुराम चैक का किया लोकार्पण

बोले युवाओं के लिए प्रेरणास्थल बनकर उभरेगा चौक

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिविल लाइंस क्षेत्र में निर्मित भगवान परशुराम चैक का निर्माण पूरा हो गया है। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने फीता काटकर चैक का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के प्रतीक हैं। ऐसे में यह चैक न सिर्फ उनके योगदान को बताएगा, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणास्थल भी बनकर उभरेगा।

रामपुर शहर के सौंदर्यीकरण एवं जन सुविधाओं के विकास का कार्य तेजी से चल रहा है। सड़कों और पार्कों के निर्माण के साथ ही शहर के प्रमुख चैराहों को महापुरूषों के नाम से सुशोभित किया जा रहा है। ताकि, रामपुर की सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपरा जीवंत रहे। ज्वालानगर में बने भव्य श्रीराम चैक के बाद अब सिविल लाइंस में भगवान परशुराम चैक का निर्माण कराया गया है। नगर पालिका की ओर से करीब आठ लाख रूपये की लागत से बनकर तैयार हुए इस चैक का शहर विधायक आकाश सक्सेना ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम त्याग, तपस्या, न्याय और धर्म की रक्षा के प्रतीक रहे हैं। उनके जीवन से समाज को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि इस चैक का निर्माण न केवल शहर की सुंदरता को बढ़ाएगा, बल्कि नई पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य भी करेगा। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, भाजपा के जिला महामंत्री जगपाल यादव, रविंद्र सिंह रवि, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष सौरभ पाठक, अनिल वशिष्ठ, धनंजय पाठक, मुनीश चंद्र शर्मा, अवधेश शर्मा, अमन वशिष्ठ, चन्द्रमोली शर्मा, राहुल शर्मा, संजय पाठक, पवन पाठक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *