रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने और अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद न्यायालय परिसर स्थित मीटिंग हॉल में न्यायिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सीडी)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की।
बैठक में सभी न्यायिक मजिस्ट्रेटों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित मामलों को चिन्हित कर अधिकतम संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण कराया जाए, ताकि वादकारियों को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके।

डॉ. चौधरी ने बताया कि 9 मई 2026, द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर, वाह्य न्यायालय बुढाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली तथा कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जाएगा।
लोक अदालत में आपराधिक मामले, धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, टेलीफोन, बिजली-पानी बिल विवाद, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद तथा सिविल मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेन्द्र फौजदार, सिविल जज रघुवंशमणि सिंह, अपर सिविल जज जशीम खान, सोनम गुप्ता सहित अनेक न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और आमजन से भी अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की गई है।

