Homeराष्ट्रीयस्कूल चौकीदार हत्याकांड की जांच तेज, एसएसपी सादी वेश में चरथावल पहुंचे

स्कूल चौकीदार हत्याकांड की जांच तेज, एसएसपी सादी वेश में चरथावल पहुंचे

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। चरथावल कस्बे के किड्स हैविन पब्लिक स्कूल के चौकीदार राजू उर्फ राजकुमार हत्याकांड की जांच अब तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा स्वयं जांच की निगरानी कर रहे हैं। रविवार को वह सादी वेशभूषा में गोपनीय रूप से चरथावल पहुंचे और संबंधित बिंदुओं पर जानकारी जुटाई।
गौरतलब है कि 25 अप्रैल को कस्बा व थाना चरथावल निवासी करीब 50 वर्षीय राजू उर्फ राजकुमार, जो स्कूल में चौकीदार था, की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की सहायता से मौके से साक्ष्य संकलित किए थे।
पुलिस ने मामले में सुसंगत एवं कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एसओजी और थाना चरथावल पुलिस की तीन टीमों का गठन किया है। टीमें विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही हैं और संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।
इसी क्रम में रविवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा स्वयं चरथावल पहुंचे और जांच की प्रगति पर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। साथ ही थाना चरथावल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments