Homeराष्ट्रीयहाईवे ढाबे के पास दबोचा गया वांछित आरोपी, खतौली पुलिस की सटीक...

हाईवे ढाबे के पास दबोचा गया वांछित आरोपी, खतौली पुलिस की सटीक कार्रवाई

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद की खतौली पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना खतौली क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 126/2026 में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने सटीक सूचना पर नेशनल हाईवे स्थित मेला ढाबा के पास से दबोच लिया।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश बघेल के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे आरोपी पीयूष पुत्र राजवीर निवासी ग्राम भांयगी थाना खतौली को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल प्रवीन तथा कांस्टेबल निर्दोष शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments