Homeराष्ट्रीयशहर में प्रशासन का 'पीला पंजा', अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

शहर में प्रशासन का ‘पीला पंजा’, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

रिपोर्ट – शुभम सिंह

बांदा। शहर की सड़कों को जाम मुक्त करने और यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आज प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला के नेतृत्व में महेश्वरी देवी चौराहे से लेकर छावनी तक एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

यह कार्रवाई महेश्वरी देवी चौराहे से शुरू होकर प्रकाश टॉकीज, कोतवाली क्षेत्र, शंकर गुरु चौराहा, चौक बाजार, सब्जी मंडी और छावनी चौराहे तक चली। अभियान के दौरान नालों के ऊपर रखे अस्थायी ढांचों, तख्तों और टीनशेड को भी हटा दिया गया, जो जल निकासी में बड़ी बाधा बन रहे थे।
वहीं नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने बताया “शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण की वजह से रोजाना जाम लग रहा है। त्योहारों का समय है, भीड़ बढ़ेगी, इसलिए यह कार्रवाई जरूरी है। हमने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण मिला तो सीधे दंडात्मक कार्रवाई और भारी जुर्माना वसूला जाएगा। यह अभियान अब रुकने वाला नहीं है।”

इस अभियान में खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हेमंत प्रसाद, देवेंद्र, राजस्व निरीक्षक रामजस सिंह सहित स्वच्छ भारत मिशन की टीम और नगर पालिका के कर्मचारी मुस्तैद रहे। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अब अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments